ग्रामीण इलाकों में डीजल-पेट्रोल किल्लत बरकरार
सोनभद्र, मई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश का असर डीजल और पेट्रोल पर भी दिखने लगा है। डीजल और पेट्रोल की किल्लत के कारण जिले में कहीं पंप ड्राई हो जा रहे हैं तो कहीं स्टाक की कमी सामने आ रही है। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रही है। वहीं शुक्रवार को कोन क्षेत्र में पांच पेट्रोल पंपों पर दो पर डीजल और पेट्रोल नहीं था, जिससे पंप ड्राई रहे। गैस सिलेंडर के साथ ही अब डीजल-पेट्रोल और सीएनजी की किल्लत से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों में आ रही है। जिले के नगवां, घोरावल, बभनी, कोन आदि इलाकों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अधिक देखी जा रही है। शुक्रवार को कोन क्षेत्र में पांच पेट्रोल पंपों में तीन पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध रहा, लेकिन दो पंप ड्राई रहे। ड्राई पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.