चित्रकूट, मई 10 -- चित्रकूट,। दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से रामनाथ आश्रमशाला में बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास करने की दृष्टि से 17 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें यूपी-एमपी सीमा के सात जनपदों की 85 ग्राम पंचायतों से 220 बच्चों ने सहभागिता निभाई। इनमें 133 बालक व 87 बालिकाएं शामिल है। यह सभी बच्चे धर्मनगरी चित्रकूट की 50 किमी परिधि में आने वाले गांवों के निवासी है। शिविर में संगीत गायन, वादन, नृत्य, डंबल, लेजिम, मेहंदी, रंगोली, अंग्रेजी संभाषण, चित्रकला, मूर्तिकला, कंप्यूटर, घोष आदि का के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। शुभारंभ पिछले 24 अप्रैल को हुआ था। अलग-अलग समूहों में शारीरिक प्रशिक्षक राधेश्याम बाघमारे, निखिल मिश्र, वीरेंद्र प्रजापति एवं दशरथ प्रजापति के नेतृत्व में लेजिम, योगासन, डंवल, पिरामिड, आग का गोला, बाइक क...