मैनपुरी, अप्रैल 22 -- किशनी। ग्राम पंचायत समान में बुधवार को शिक्षा की नई अलख जगी। केंद्रीय राज्य वित्त योजना के अंतर्गत नवनिर्मित अत्याधुनिक लाइब्रेरी का शुभारंभ सीडीओ नेहा बंधु ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसी लाइब्रेरी का खुलना बच्चों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जो बच्चे आर्थिक तंगी के कारण शहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते, उन्हें अब गांव में ही नि:शुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा मिलेगी। सीडीओ ने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं को देख बीडीओ नवनीत गौतम और ग्राम प्रधान उमेश शर्मा की सराहना की। यह लाइब्रेरी एसी हॉल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, ठंडे पानी और दैनिक समाचार पत्रों जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह भी पढ़ें- पुस्तक उपहार कार्यक्रम हुआ सीडीओ ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक बालिकाओं को लाइब्रेरी...