जहानाबाद, मई 6 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा करपी प्रखंड अंतर्गत मुरारी पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा चिकित्सक, जीएनएम एवं एएनएम की उपस्थिति एवं दवाओं की उपलब्धता का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति तथा ओपीडी सेवाओं के संचालन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र पर एक चिकित्सक एवं एक जीएनएम उपस्थित थे, जबकि एएनएम टीकाकरण कार्य में संलग्न पाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया, जिसमें यह पाया गया कि बुधवार को कुल 21 मरीजों का ओपीडी के माध्यम से उपचार किया गया है। यह भी पढ़ें- पंचायतों में सहयोग शिविर की तिथि निर्धारित, तैयारिय...