अररिया, अगस्त 1 -- भरगामा। निज संवाददाता ग्रामीण आवास सहायकों पिछले नौ माह से मानदेय नहीं मिला है । जिसकी वजह से इन आवास कर्मियों में भूखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है । मानदेय का भुगतान नहीं होने से आजिज आवास सहायको इसके विरोध में प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण आवास सहायकों ने बताया कि लगातार पिछले नौ महीने से उन लोगों को मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार सहित ग्रामीण आवास सहायक रजनीश कुमार रंजन, ओमप्रकाश पंडित, निक्की रानी, रौशन भारती, विनोद पासवान, मुन्ना ऋषिदेव, कमरुल होदा, आबीदुर रहमान, अभिषेक कुमार सिंह, आशुतोष कुमार झा, कुणाल प्रियदर्शी, राहील परवेज तथा लेखापाल मं...