ग्रामीण आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर
रांची, मई 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिला समूहों और स्थानीय उद्यमियों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया। मंईयां सम्मान से स्वावलंबन की ओर अभियान के तहत प्रतिदिन अंडा उत्पादन से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने तथा लाभुकों को अधिकाधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- कृषि उद्यमियों के लंबित खाद-बीज अनुज्ञप्ति को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.