ग्रामीण अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान
गाजीपुर, मई 23 -- दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखड़ी, छपरी और धर्मागतपुर में वर्षों से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिससे यहां आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समय और पैसा बचाने की उम्मीद से लोग सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन रेफर होने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा के कारण गांवों की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल हो गई है। वहीं कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में हाजिरी लगाकर निजी अस्पतालों में मरीज देखते हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.