पटना, मई 26 -- सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि सहकार से समृद्धि को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रयास कर रही है। जिसका परिणाम है कि सहकारिता अब केवल विभाग नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बन चुका है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। गांव में रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सहकारी संस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। मंगलवार को डीएनएस, क्षेत्रीय प्रबंध संस्थान में आयोजित सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के शुभारंभ के मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 1.73 करोड़ किसान पैक्स से जुड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रही है सरकार : रामकृपाल यदि किसानों तक योजनाओं की सही ज...