विकासनगर, मार्च 16 -- रामपुर मंडी, विकासनगर में वन विभाग द्वारा सोमवार को कैम्पा योजना के अंतर्गत वन पंचायतों एवं ग्रामीणों के लिए वनाग्नि प्रबंधन प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य भीषण गर्मियों के दौरान जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकना तथा समय रहते उस पर नियंत्रण पाने के तरीकों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और वन पंचायत प्रतिनिधियों को जंगलों में आग लगने के कारण, उससे होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में आग लगने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देना, सूखी घास-पत्तियों को नियंत्रित तरीके से हटाना, फायर लाइन बनाना और सामूहिक रूप से आग बुझाने के प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.