मुरादाबाद, मार्च 16 -- गांवों की आमदनी बढ़ाने की पंचायत विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को इस मुहिम की कमान दी गई है। कूड़ा संग्रह, जलापूर्ति, घरों की सफाई, दुकानों की नीलामी जैसे विषय का विभाग की ओर से अध्ययन शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से गांव के सचिव की अगुवाई में रोजगार सेवक, ग्राम सचिवालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर, आशा, आंगनबाड़ी, प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वार्ड मेंबर के साथ समन्वय बनाकर गांव के खजाने के लिए राजस्व एकत्रीकरण की योजना बनाई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांवों में आर्थिक कोष बनाने की योजना के क्रियान्वयन का खाका खींचा है। सचिवों को गांव गोद दिलाने की योजना बनाई है। कूड़ा संग्रह सहित स्वच्छता मुहिम में 25 लाख रुपये एकत्र करने के बाद विभाग ने य...