गोड्डा, जनवरी 13 -- पोड़ैयाहाट। सोमवार को भाजपा शिष्टमंडल मटिहानी गांव पहुंचे। ग्रामीणों से मिले और बीते दिन हुए घटना की पूरी जानकारी ली। तत्पश्चात भाजपा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह व जिला एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुशील टुडू ने कहा कि आखिर पुलिस अभी तक दूसरे पक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। पप्पू अंसारी के साथ दो और जो आरोपी मवेशी चोरी में आया था और जो पिकअप वाहन गांव पहुंचा था। उसे पुलिस अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार व वाहन को जप्त कर पाई है। आखिर प्रशासन किसकी दबाव में कार्रवाई नहीं कर पा रही है। भोले भाले आदिवासियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा की पुलिस को पहले प्प्पू अंसारी के साथ में आए दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार करना चाहिए था।और घटना की जानकारी लिया जाना था। तब पुलिस आगे की कार्रवाई करती।तो समझ में आता लेकिन यहा...