ग्रामीणों-लेखपालों के बीच मारपीट में चार ज्ञात व 50 अज्ञात पर मुकदमा
गंगापार, जून 18 -- बीते सोमवार की शाम उतरांव थाना क्षेत्र के थुलमा गांव में जमीन का चिह्नांकन करने गए राजस्वकर्मियों की टीम व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। मामले में हल्का लेखपाल की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने चार ज्ञात व पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में इलाकाई पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। हल्का लेखपाल अरविन्द कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश शुक्ला, लेखपाल अरविन्द कुमार, शिवकुमार, अजय तिवारी व ग्राम प्रधान थुलमा, ग्राम विकास अधिकारी तनु सिंह यादव के साथ बंजर भूमि को आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए सीमांकन करने गया था। यह भी पढ़ें- लेखपाल ने की गर्भवती की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमांकन कर निशादेही व चूना मार्किंग कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.