ग्रामीणों पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
जौनपुर, अप्रैल 18 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्राओं के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान प्रकट किया है। अहमदपुर और नेवादा के नागरिकों ने कार्यवाहक थानाप्रभारी श्रुष्टि जैन तथा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में जितनी भी शोभायात्राएं निकाली गईं, वे पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के कारण ही शांतिपूर्वक संपन्न हो सकीं। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात आईपीएस सृष्टि जैन ने कहा कि महापुरुष पूरे देश की धरोहर होते हैं। इस मौके पर अनीश यादव, राजकुमार यादव, प्रेमा देवी और रवि गौतम, राकेश यादव, मुकेश यादव, लालमणि गौतम और अंकित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.