लातेहार, मई 31 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज प्रखंड के नवादा गांव में रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 मई को कोयला परिवहन के दौरान हुई दुर्घटना, ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों तथा क्षेत्र में कोयला ढुलाई से उत्पन्न सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की चर्चा ग्रामीणों ने बताया कि 27 मई की शाम को कोयला परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन से कोयले का बड़ा बोल्डर गिर जाने से एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया, लेकिन दोषी कंपनी पर कार्रवाई करने के बजाय विरोध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों की मांगें बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि ग्रामीणो...