गिरडीह, मई 11 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के पंडरी में भूदान में मिली जमीन पर अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। सीओ को दिए आवेदन के अनुसार मौजा पंडरी के खाता नम्बर 84 प्लौट नंबर 564 रकवा 1.71 डिसमिल के मध्ये 50 डिसमिल जमीन बेनी तुरी के नाम से भूदान पर्चा के द्वारा प्राप्त है। बेनी तुरी की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है और बेनी तुरी को कोई पुत्र भी नहीं है। पर वर्तमान में बेनी तुरी का गोतिया बनकर सुनीता देवी पति अशोक तुरी जो ताराटांड़ थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं तथा मोहन तुरी पिता भुनु तुरी साकिन पंडरी थाना ताराटांड़ दोनों भूदान में मिली उक्त जमीन को फर्जी तरीके से संदीप राणा पिता रामदेव राणा एवं डब्लू विश्वकर्मा को बेच दिया है,जबकि भू...