जामताड़ा, अप्रैल 17 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड थाना क्षेत्र के जोरडीहा गांव के समीप ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए एक साइकिल और मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। यह घटना गुरूवार देर शाम की है। बताया जाता है कि चोरी की घटना के दौरान ही ग्रामीणों को संदेह हुआ। जिसके बाद लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और हो-हल्ला का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमर सिंह तपेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही बरामद साइकिल व मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।फोटो फतेहपुर 02: गुरूवार की देर शाम को जोरडीहा गांव में जांच क...