सुल्तानपुर, मार्च 6 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। तहसील समाधान दिवस में शिकायतों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया और शिकायती पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। मामला जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डींगुरपुर बनकेगांव का है, जहां ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे किए जाने का आरोप लगाकर उसे कब्जा हटवाने की मांग किया था। तहसील क्षेत्र के डीगूरपुर बनकेगांव के प्राथमिक विद्यालय के नाम गाटा संख्या 178 व 180 में चारागाह के रूप में दर्शाया गया है, इसी तरह से गाटा संख्या 181 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पहले भी एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत की थी और तहसील समाधान दिवस में भी मामला उठाया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई सार्थक कार्...