रामगढ़, दिसम्बर 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में ठेकेदार के अलकतरा कम मिलाने पर काम रोकवा दिया। ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे काम रोक दिया। इसके बाद ठेकेदार के सड़क निर्माण कार्य ठीक करने के आश्वासन दिए जाने के बाद दोपहर बाद लगभग 3 बजे निर्माण कार्य चालू करने दिया गया। सड़क निर्माण कार्य रोकवाने वाले ग्रामीणों ने बताया होसिर मोड़ से बेला तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें होसिर गांव में सड़क निर्माण करने में अनियमितता बरता जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य में काफी कम अलकतरा मिलाया जा रहा है। जिसके कारण सड़क बनने के कुछ दिन के बाद ही कबड़ जाएगा। ग्रामीणों ने बताया सड़क को देखने से प्रतीत होता है अलककरा के बदले जला हुआ मोबिल मिला कर सड़क बनाया जा रहा है। जिसे इंज...