ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य बंद कराया
रांची, मई 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीसा गांव में सिमराटोली से डहुआटोली तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रविवार को बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और कार्य एस्टीमेट के अनुरूप नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में सीमेंट, बालू और छड़ की गुणवत्ता तथा मात्रा निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं है। साथ ही सड़क के बीच बनने वाली तीन पुलियाओं में से एक पुलिया को बांस के सहारे ढाला गया है, जबकि दूसरी पुलिया को भी उसी तरीके से ढालने की तैयारी की जा रही थी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई। अशोक बेदिया ने कहा कि सड़क का उपयोग ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.