ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल
गिरडीह, मई 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव से अहिल्यापुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस ने 16/26 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवक मो. आजाद है। पुलिस ने मो. आजाद के पास से 1850Rs. नकद, एक टार्च एक लोहे का रड बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव मे बुधवार सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति को एकजुट ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे ग्रामीणों की नजर गांव में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, व्यक्ति दुकानों में पैसे रखने वाले गल्ले को हाथ में लिया हुआ था और ग्रामीणों को देखकर उसे लेकर भागने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- कई वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.