गिरडीह, मई 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के बेड़ोडीह पंचायत अन्तर्गत नावाडीह गांव में सीआरपीएफ जवान प्रफुल्ल कुमार राय के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर 900 मीटर लंबी कच्ची सड़क का निर्माण कार्य किया गया। सड़क का निर्माण कार्य हो जाने से नावाडीह व फतेहपुर गांव के ग्रामीणों को आवागमन करने में सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में सीआरपीएफ जवान प्रफुल्ल राय ने बताया कि नावाडीह के मनईटांड़ से फतेहपुर भगवती मंदिर तक 900 मीटर दूर तक कच्ची सड़क में बड़े पैमाने पर गड्ढे थे। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उक्त सड़क की सुदृढ़ीकरण कार्य करवाने की मांग कई बार पंचायत के प्रतिनिधि एवं अधिकारियों से की गयी, लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले को अनसुना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार होने के बाद भ...