नैनीताल, जून 21 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के लोशज्ञानी में ग्रामीणों ने श्रमदान कर करीब तीन किलोमीटर सड़क बना दी है। तोक काफलधारी से लोशज्ञानी गांव तक ग्रामीणों ने पांच किमी सड़क बनाने का लक्ष्य रखा है। बीते दिनों प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य रोकने के बाद ग्रामीणों ने रविवार से फिर सड़क बनानी शुरू कर दी है।बता दें, कि फल पट्टी रामगढ़ के लोशज्ञानी गांव के 300 परिवार वर्षों से सड़क की उम्मीद में थे। सरकार ने सड़क नहीं बनाई, तो ग्रामीणों ने खुद ही फावड़ा - गेंती उठा कर सड़क बनानी शुरू कर दी। युवाओं के साथ महिलाएं भी श्रमदान कर सहयोग कर रहीं हैं। रामगढ़ - नथुवाखान मोटर मार्ग में नावली से लोशज्ञानी गांव तक पांच किमी सड़क बनने की कवायद 2016 से शुरू की गई थी। बताया 2017 और 2022 में विधान सभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों को प्रत्याशियों न...