हजारीबाग, अप्रैल 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के मरदु सोती के शिव मंदिर प्रांगण में समाजसेवी विनोद यादव के मार्गदर्शन पर समाज के अध्यक्ष अजय कुमार रजवार की अध्यक्षता में नशा उन्मूलन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। गांव में किसी प्रकार का मादक पदार्थ बिक्री नहीं करने का निर्णय लिया गया। किसी व्यक्ति के द्वारा बिक्री करते पाए, जाने पर आर्थिक सामाजिक दंड की प्रावधान किया गया। यह निर्णय गांव के सभी महिला पुरुष ने मिल कर पारित किया । मौके पर समाज के अध्यक्ष अजय रजवार, वार्ड सदस्य शीला देवी, सीता देवी घनश्याम रजवार,दिलीप रजवार, नारायण रजवार, सुरेंद्र रजवार,लोकन रजवार के अलावे सैंकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...