ग्रामीणों ने विवादित भूमि की पैमाइश कराने की मांग
रुडकी, जून 26 -- लक्सर, संवाददाता। ढाढेकी गांव के लोगों ने एसडीएम से मिलकर विवादित भूमि की पैमाइश कराकर हदबंदी की मांग की है। एसडीएम ने तहसीलदार को टीम गठित कर पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को दिए गए पत्र में लोगों ने बताया गया कि गांव के एक खसरे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग अपनी भूमि से अधिक क्षेत्र पर खेती कर रहे हैं तथा इसका विरोध करने पर आए दिन विवाद और झगड़ा करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश के लिए गांव पहुंची थी, लेकिन पैमाइश के बाद मौके पर हदबंदी नहीं की गई। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने विवादित भूमि की पैमाइश कराने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.