चतरा, जून 5 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दुंदुआ गाँव में बाल विवाह के खिलाफ एक विशेष जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से दूर रहने और अपने गाँव को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री प्रसाद ने बाल विवाह के कानूनी प्रतिबंधों और इसके गंभीर सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि बाल विवाह करने या करवाने वालों के खिलाफ कानून में सख्त सजा का प्रावधान है। सरकार द्वारा लागू 'बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006' बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और इस कुप्रथा को जड़ से मिटाने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा प्रद...