सहरसा, मार्च 23 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकुना गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर नशा मुक्त अभियान चलाने का सामूहिक संकल्प लिया। गांव में लंबे समय से देसी शराब के निर्माण और बिक्री का चलन बढ़ गया था, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था। युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने से परिजन चिंतित थे और गांव की छवि भी खराब हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि मकुना गांव शराब का हॉटस्पॉट बन चुका था, जहां दूर-दूर से तस्कर पहुंचते थे। इससे इलाके के लोगों को सामाजिक रूप से शर्मिंदगी झेलनी पड़ती थी। इस स्थिति को बदलने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा मुक्त गांव बनाने की ठानी। बैठक में बिहरा थाना पुलिस को भी बुलाया गया और अभियान में सहयोग की अपील की गई।टीम गठन कर शुरू होगी जागरूकता मुहिम: अभियान को सफल बनाने के लिए 25 सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.