बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर तहसील के ग्राम जुगलीपुर में शनिवार को नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं व महिलाओं ने हिस्सा लेकर नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सोनी व आबकारी निरीक्षक तुलसीपुर प्रमिला रावत ने कार्यक्रम ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित चैपाल के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार व सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ग्रामीणों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए...