गिरडीह, जून 6 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत गरजासारण पंचायत के चितरडीह गांव में 15वें वित्त आयोग की राशि से संचालित सड़क निर्माण योजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के कई ग्रामीणों ने योजना में अनियमितता, पारदर्शिता की कमी तथा ग्राम सभा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बीडीओ धनवार को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना को स्वीकृत स्थल से हटाकर दूसरे स्थान पर संचालित किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव एवं मुखिया को संबोधित आवेदन में उल्लेख किया है कि ग्राम चितरडीह में 15वें वित्त आयोग के तहत सिकंदर साव के घर तक पेभर ब्लॉक सड़क निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थी। लेकिन वर्तमान में कार्य निर्धारित मार्...