ग्रामीणों ने रोका बाउंड्री का निर्माण, एक्सईएन ने अफसरों को दी सूचना
महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली के पिपरिया करजहां गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही टंकी व बाउंड्री के निर्माण को लेकर विवाद हो गया है। विभाग के अनुसार ग्रामीणों ने बाउंड्री का निर्माण रोक दिया है, जबकि प्रस्तावित जमीन की पैमाइश हो चुकी है।जल निगम के एक्सईएन ने डीएम, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर व एसओ घुघली को इस संबंध में पत्र लिखा है। बताया कि ग्राम पिपरिया करजहां में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी व बाउंड्रीवाल की स्वीकृति हुई थी। भूमि प्रबंध समिति के प्रधान व हल्का लेखपाल ने जमीन का सीमांकन भी कर दिया था। प्रस्ताव कार्यालय को प्राप्त हुआ और सीमांकन के बाद नजरी नक्शा तैयार कर निर्माण शुरू कराया गया। बताया कि इसमें नलकूप 100 प्रतिशत , पम्प हाउस 80 प्रतिशत तथा जलाशय 90 प्रतिशत सहित तीन ओर से बाउंड्रीवाल का काम पूरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.