सहारनपुर, जनवरी 30 -- ग्रामीणों ने सरकारी राशन डीलर पर घटतौली, अभद्रता, पात्रों के राशनकार्ड काटने व केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते जिला आपूर्ति अधिकारी को शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। शुक्रवार को गांव हसनपुर निवासी सीता देवी व अरुणा ने बताया कि गांव के राशन डीलर घटतौली व निजी स्वार्थ के चलते पात्र लोगों के राशनकार्ड कटवा रहे हैं। आरोप लगाया कि केवाईसी के नाम भी उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जाती है और विरोध करने अभद्रता की जाती है। बताया कि उन्होंने बीते 18 जनवरी को इस संबंध में अधिकारियों को लिखित शिकायत की थी। इसके बाद अधिकारी गांव पहुंचे और जांच के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर द्वारा निजी स्वार्थ के चलते पात्र लोगों के नाम राशनकार्ड सूची से काटकर दूसरे राशन कार्डों में चढ़ा दिए गए। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.