गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम। जिला प्रशासन के सहयोग से बाल विवाह मुक्ति रथ पहल के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव कादीपुर (वार्ड नंबर-10) से जन जागरूकता गतिविधियों की शुरुआत की गई। जहां पार्षद महावीर यादव ने अभियान को समर्थन दिया। फखरपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच विष्णु कुमार, मंदिर के पुजारी कृष्ण मुरारी, आंगनबाड़ी वर्कर सरिता व आशा वर्कर फूलवती ने भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। खरखड़ी गांव में सरपंच इन्द्रा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश व ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया गया। ...