आदित्यपुर, जून 18 -- चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के भुईंयाडीह स्थित गैलेक्सी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार को हुए फर्नेस ब्लास्ट के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। बुधवार को ग्रामीणों ने कंपनी गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य प्रवेश द्वार को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार, बीडीओ तालेश्वर रुहिदास एवं थाना प्रभारी संतन तिवारी पहुंचे। पदाधिकारियों ने कंपनी परिसर का निरीक्षण किया और फर्नेस ब्लास्ट के कारणों से जुड़ी जानकारी हासिल की। साथ ही सुरक्षा उपकरणों और अन्य मशीनों की मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की तथा उनकी शिकायतों को सूना। यह भी पढ़ें- कैम्पटी बेवरेज में कार्यरत श्रमिक की संदिग्ध स्थिति में मौत ग्रामीणों ने ...