मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सहुवारी गांव के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि प्राचीन शिव मंदिर और उससे जुड़े करीब 5 एकड़ क्षेत्रफल के पोखरे के संरक्षण व सुंदरीकरण के नाम पर कागजों में काम दिखा दिया गया है। लेकिन धरातल पर काम नहीं दिख रहा है। बताया कि मंदिर परिसर काफी जर्जर है, जबकि भूलेख में विकास कार्य दिखाया जा रहा है। साथ ही साथ यह भी कहा गया कि मंदिर पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.