रांची, जून 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसल में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा अंसारी और मुखिया कविता देवी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में हेसल मोड़ के पास सिकंदर महतो के घर को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने पर चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पीड़ित परिवार के लिए नया घर और शेड का निर्माण किया जाएगा तथा पुनर्वास के लिए चंदा भी एकत्र किया जाएगा। मुखिया कविता देवी ने ग्रामीणों की पहल की सराहना की और कहा कि सभी के सहयोग से निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...