रामगढ़, मई 24 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पंचायत भवन हेसला में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसका मुख्य विषय पतरातू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की ओर से हेसला पंचायत में होने वाले विकास योजनाओं को करने से मना करना था। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ग्रामीणों ने बताया कि 30/04/2026 को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पंचायत में खराब पड़े जलमिनार और चापानल के मरम्मती हेतु सूची दी गई थी। जिस पर किसी प्रकार का कोई कार्यवाही या दिशा-निर्देश नहीं दिया गया। इस बाबत पुनः पंचायत के मुखिया की ओर से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पत्राचार किया गया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर पूरे पंचायत में पानी की किल्लत हो रही है। यदि जलमिनारों और चापाकल का मरम्मत नही किया गया तो पेयजल के आभाव में ग्रामीणों और मवेशियों को काफी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में यदि कोई अप्रिय घटना घटत...