मधेपुरा, अप्रैल 2 -- चौसा।‌थाना क्षेत्र के लौआलगान पुर्वी पंचायत की बिंदटोली में सोमवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक बाइक चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने बिंदटोली में बाइक चोरी करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद वे उसे चौसा थाना ले गए और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि इस चोरी में उसके तीन अन्य सहयोगी भी शामिल थे। आरोपी की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के बिंदटोली निवासी गणेशी शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार निराला उर्फ शिवम कुमार के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आरोपी से पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया गया। उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में...