धनबाद, मार्च 9 -- तेतुलमारी के अन्य स्थानों में फैल रहे प्रदूषण से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। रविवार को पांडेडीह बिहार धौड़ा के ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला प्रशासन से प्रदूषण पर रोकथाम की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सिजुआ क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों के उत्खनन परियोजनाओं से काफी मात्रा में उड़ने वाले धुलकूणों से लोग खासे परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कतरास व सिजुआ जीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना देते हुए समाधान की दिशा में पहल की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...