लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के नजदीकी ग्राम पंचायत बंसीनगर में इन दिनों बंदरों की भी दहशत है। स्थिति यह है कि आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर रहे हैं। हिंसक होते बंदरों के कारण ग्रामीणों का घरों से निकलना व बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। जिसकी चलते ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से यह समस्या नासूर बन चुकी है। सबसे अधिक प्रभावित स्कूली बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजते समय डर बना रहता है, क्योंकि रास्ते में बंदर घात लगाकर उन पर हमला कर देते हैं। साथ ही यदि कोई व्यक्ति दुकान से खाने-पीने का सामान लेकर निकलता है, तो बंदर उसे छीन लेते हैं और विरोध करने पर गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने दावा किया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.