सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- विंढमगंज, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गौ रक्षकों एवं ग्रामीणों की सतर्कता से गायों से भरी एक पिकअप वाहन पकड़ी गई। वाहन को रोकते ही चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें कुल छह गायें पाई गईं, जिनमें दो दूधारू, एक गर्भवती तथा तीन सामान्य अवस्था में थीं। बताया जा रहा है कि सभी गायों को गौकशी के उद्देश्य से झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर गायों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। गायों की स्वास्थ्य जांच पशु चिकित्सक डॉ. तरुण रवि से करायी गयी। जांच के दौरान सभी गायों की स्थिति सामान्य बताई गई, जबकि गर्भवती गाय को विशेष देख-रेख में रखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.