खगडि़या, मई 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के एक दूकान में कपड़ा चोरी कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले एक पोल में बांधकर उसकी पिटाई की। उसके पश्चात उसका सिर मुड़वाकर जूता चप्पल का माला पहनाकर उसे रविवार को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित दूकानदार अथवा किसी अन्य लोगों के द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दिए जाने पर पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा सौंपे गए चोर से आवश्यक पूछताछ कर उससे पीआर बांड भरवाकर थाने से छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी बिजय रजक बेलदौर बाजार के दुकानदार नवल किशोर साह के दूकान से कपड़े चोरी कर भाग रहा था। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज जिसे की आसपास के लोगों ने देख लिया एवं उसे खदेड़कर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बाइक चोर को भेजा जेल ...