शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- जैतीपुर। विकासखंड जैतीपुर की ग्राम पंचायत सिमरिया रायपुर के मजरा मौजमपुर के आधा दर्जन ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च पर खड़ंजे को आरसीसी सड़क में तब्दील कराने की अनुमति एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी जीत सिंह राय को प्रार्थना पत्र सौंपा हैं।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में उनकी गली का खड़ंजा मार्ग जर्जर हो चुका है, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कहा वह लोग अपने निजी खर्च से आरसीसी सड़क निर्माण कराने को इच्छुक हैं। वहीं एसडीएम ने निस्तारण के लिए खंड विकास अधिकारी जैतीपुर को निर्देशित किया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बाबूलाल वर्मा ने संबंधित ग्राम सचिव से आख्या मांगी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रार्थना पत्र पर सूरजपाल सिंह, सत्यभान सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विजयभ...