फरीदाबाद, मार्च 12 -- बल्लभगढ़। गांव मुजेसर के लोगों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर गुरुवार को नगर निगम फरीदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि गांव के लोग लंबे समय से गंदगी, दूषित पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। करण सिंह भदौरिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों को निर्देश देकर उन्हें जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...