बागपत, फरवरी 17 -- खेकड़ा। खटटा प्रहलादपुर गांव में गौसेवा समिति के तत्वावधान में ग्रामीणें ने फिल्म गोदान को देखा। मूवी समिति के जिला संयोजक अमित धामा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपनी साहित्यिक विरासत से जोड़ना और नई पीढ़ी को प्रेमचंद की रचनाओं से परिचित कराना रहा। इस दौरान गौसेवा प्रमुख प्रविन्द्र आर्य, वासुदेव, विजयपाल, सुभाष धामा, राजसिंह, अमरपाल, महिपाल ठाकुर आदि रहे। फायर झोंकने का आरोपी गिरफ्तार दाहा। बामनौली गांव में मामूली कहासुनी को लेकर युवक पर फायर करने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा है। पुलिस आरोपी के पास एक तमंचा भी पकड़ा है। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि बामनौली गांव में दो दिन पूर्व एक युवक सचिन पुत्र कालूराम पर फ...