लातेहार, मार्च 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के केचकी पंचायत स्थित देनदाहा डैम का लघु सिंचाई विभाग से जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता बरतने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है। ग्रामीणों ने जीर्णोद्धार कार्य को बन्द करा दिया है। ग्रामीण विभागीय इंजीनियर की देखरेख में ठीक ढंग से कार्य कराने की मांग पर अड़ गए हैं। मनमाने ढंग से कार्य करने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने बताया कि ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि डैम जीर्णोद्धार के नाम पर ठीकेदार के द्वारा गड़बड़ी की जा रही है, कई ग्रामीण कार्य स्थल पर पहुंचे और इसका कड़ा विरोध करते हुए रोष प्रकट किया। बांध को काटने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये से डैम जीर्णोद्धार किया जाना है, लेकिन कार्य स्थल पर अब तक ...