लखीसराय, फरवरी 28 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अलीनगर पंचायत और गांव के ग्रामीण राजाराम रजक की पत्नी मंजुला देवी ने शुक्रवार को डीएम से अंचल कार्यालय के सीओ तथा कर्मियों की शिकायत की। महिला का कहना था कि वह जमीन की मापी के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रही है। एक कागज दिया गया,मगर मापी की तिथि नहीं दी गई है। बार-बार परेशान किया जाता है। डीएम ने अविलंब जमीन मापी की तिथि सीओ से निर्धारित करने का निर्देश दिया। एक और ग्रामीण ने भी अंचल कार्यालय कर्मियों की शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...