बरेली, मई 25 -- थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर बरेली-मथुरा हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सरदार नगर में ब्रह्मदेव स्थान के पास पुराने बरेली-मथुरा हाईवे का संपर्क मार्ग जुड़ता है। जो कि दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में सभी गांवों के लोग इसी चौराहे के माध्यम से मुख्य सड़क पर पहुंचकर अपने गंतव्य तक जाते हैं। बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान इस महत्वपूर्ण चौराहे को समाप्त किया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...