विकासनगर, अप्रैल 10 -- त्यूणी, संवाददाता। त्यूणी क्षेत्र के देवधार रेंज में हकहकूक माफी की लकड़ी लंबे समय से न मिलने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बाबर खत और देवधार खत के ग्रामीणों ने वन विश्राम भवन त्यूणी में चकराता वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या प्रमुखता से रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें हकहकूक माफी के तहत मिलने वाली लकड़ी नहीं मिल पाई है। डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर माफी छपान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मातबर सिंह राणा, सूरत राम जोशी, कृपाल राणा, सूरत राम शर्मा, राजाराम शर्मा, लायक राम शर्मा, नीरज शर्मा, भरत सिंह, रणबीर सिंह, बलबीर सिंह, आदित्य पंवार, बालक राम, इंदर राम डोभाल, देवेंद्र रावत, गोविंद शर्मा, भागमल शर्मा ...