गाजीपुर, मार्च 14 -- मनिहारी। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम रंजीतपुर में शनिवार को जल अपर्ण महोत्सव कर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। जल पद यात्रा, प्रभात फेरी, जल बंधन, जल वंदना, जल संकल्प, जल श्रृगांर, मेरी पंचायत ऐप/ सुझलाम ऐप, हर घर जल घोषणा और स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक और मेरा गांव जल सुरक्षित भविष्य विषय पर ग्राम सभा आयोजित की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ने बताया कि योजना तहत 512 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड मेथड के द्वारा नियमित पेयजल आपूर्ति ग्राम वासियों को उपलब्ध करायी जा रही है। उपस्थित ग्राम वासियों ने बतायाकि रंजीतपुर पेयजल योजना से...