गिरडीह, मई 4 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुइयो पंचायत में पशु चोरी के शक में ग्रामीणों ने शनिवार को चार संदिग्धों को रातभर बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन का जुटान हो गया, पर ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के बीच साढ़े छह लाख देने के इकरार के बाद बंधक को मुक्त कर दिया गया। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

घटना का विवरण बताया जाता है कि खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुइयो पंचायत के घाटाडीह गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे पशु चोरी के शक पर ग्रामीणों ने चार संदिग्ध को बंधक बनाया। ग्रामीणों ने शक जताया कि चार बाहरी लोगों द्वारा घरेलू पशु की तहकीकात की जा रही थी। संदिग्ध की गतिविधि देख पशुओं के बीच हलचल भी देखा गया। पशुओं के बीच हलचल देख ग्रामीणों ने संदिग्ध से पूछताछ...