रायबरेली, फरवरी 3 -- परशदेपुर संवाददाता। नगर पंचायत परशदेपुर में पानी की सप्लाई पाइपलाइन में हुए लीकेज को नगर पंचायत द्वारा ठीक न कराए जाने पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर स्वयं मरम्मत करवाई। लीकेज के कारण सड़क पर गड्ढा भी बन गया था, जिससे छोटे बच्चों सहित राहगीरों के गिरने का खतरा बना हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और अपने खर्चे पर मजदूर व मिस्त्री बुलाकर पाइपलाइन का लीकेज ठीक कराया। साथ ही लीकेज के कारण बने गड्ढे को भी मिट्टी से भरवाया गया। ग्रामीण वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिशासी अधिकारी को इस समस्या की जानकारी दी थी, लेकिन न तो पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई और न ही गड्ढे को...